फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान से बाइक लूटकर भाग रहा बदमाश दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान से बाइक लूटकर भाग रहा बदमाश दबोचा
विज्ञापन

थानाभवन(शामली)। किसान से बाइक लूटकर भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने घेर लिया। इस दौरान एक बदमाश ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया, जबकि अन्य फरार हो गए। ग्रामीणों ने डायल-100 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची डायल-100 पुलिस ने बदमाश को पकड़ लिया।
विज्ञापन

थानभवन क्षेत्र के गांव यारपुर निवासी किसान महिपाल अपने अपने खेत से घर जा रहा था। रास्ते में बदमाशों ने किसान से उसकी बाइक लूट ली। किसान ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसको मारपीट कर घायल कर दिया और फरार होने लगे। इसी दौरान महिपाल ने शोर मचा दिया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने एक बदमाश को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर डाली। ग्रामीणों ने लूट की सूचना डायल-100 पुलिस को दी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को हिरासत में ले लिया और थाने में ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें