शामली। भैंसवाल बाईपास के अधूरे अंडरपास निर्माण के लिए शासन से चार करोड़ 12 लाख रुपये की धनराशि लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड शामली को प्राप्त हो गई है। यह राशि उत्तर रेलवे निर्माण खंड दिल्ली मंडल को हस्तांतरित होगी।
उत्तर प्रदेश शासन से वर्ष 2016 को भैंसवाल जिला मुख्यालय से दिल्ली- सहारनपुर हाईवे को जोड़ने वाले 3.5 किमी भैंसवाल बाईपास और अंडरपास निर्माण के लिए 17 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृति हुुई है। शासन के निर्देश पर चार करोड़ बीस लाख रुपये की धनराशि अंडरपास निर्माण के लिए दिल्ली मंडल उत्तर रेलवे निर्माण खंड शामली को भेज दी थी।
अंडरपास का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हआ। उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल के निर्माण खंड के अधिकारियों ने अधूरे भैंसवाल अंडरपास निर्माण के लिए 4 करोड़ 12 लाख रुपये की धनराशि की मांग लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड शामली से की थी। शासन से इस धनराशि के अवमुक्त होने का शासनादेश गत दस दिसंबर 2025 को हो गया था। धनराशि लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड शामली को जारी नहीं हुई थी। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड शामली के अधिशासी अभियंता राजकुमार सिंह ने बताया कि शासन से भैंसवाल अंडरपास निर्माण के लिए जारी धनराशि लोक निर्माण विभाग को प्राप्त हो गई है। शीघ्र ही धनराशि उत्तर रेलवे निर्माण खंड दिल्ली को भेज दी जाएगी।
आवागमन की मिलेगी सुविधा
अवमुक्त धनराशि रेलवे की ओर से अंडरपास का निर्माण पूरा कर दिए जाने के बाद भैंसवाल जिला जिला मुख्यालय से सहारनपुर रोड पर आने जाने की सुविधा मिलेगी। थानाभवन- जलालाबाद से आने वालों को शामली शहर नहीं जाना पडेगा। शहर को जाम से मुक्ति मिलेगी।