फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: टंकी निर्माण कार्य में लगे दो श्रमिक करंट की चपेट में आकर झुलसे

Mon, 19 Feb 2024 01:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना (शामली)। जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांव खोड़समा में निर्माणाधीन टंकी के कार्य में लगे दो मजदूर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलस गए। निर्माण कार्य में लगे अन्य मजदूरों ने घायलों को ऊन के सीएससी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल मजदूर खतरे से बाहर बताए गए हैं। घटना के दौरान छह मजदूर काम कर रहे थे।
विज्ञापन

चौसाना क्षेत्र के गांव खोड़समा में केंद्रीय सरकार की योजना जल जीवन मिशन के अंतर्गत टंकी निर्माण का कार्य चल रहा था। सुबह आठ बजे से ही छह मजदूर टंकी पर निर्माण कार्य कर रहे थे। इस दौरान टंकी निर्माण का ढूला बांधते समय लकड़ी का बांस हाईटेंशन लाइन से टच हो गया, जिसके कारण चपेट में आने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों मजदूर हरिनंद पुत्र केशव व मोनू पुत्र वीरेंद्र शाहजहांपुर जिले के निवासी हैं। हादसे के बाद आसपास काम कर रहे अन्य मजदूरों ने घायलों को ऊन स्थित सीएचसी में भर्ती कराया। जहां दोनों घायल मजदूरों की हालत स्थिर बताई गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान हाईटेंशन लाइन को तार हटाने के लिए विद्युत विभाग को शिकायत की गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। जबकि विद्युत लाइन हटाने के लिए अलग से पिलर गाड़े गए हैं। हादसे के बाद निर्माण कार्य बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें