फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा पहुंचा 41 डिग्री, जीव जंतु भी बेहाल

Mon, 25 Jun 2018 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
विज्ञापन
weather - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। भीषण गर्मी और लू का कहर रविवार को भी जारी रहा। पूरे दिन लू चलने के कारण लोगों का हाल बेहाल रहा। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और लू के चलने से सड़क पर निकल कठिन हो गया हैं। रविवार को दिन निकलते ही भीषण गर्मी शुरू हो गई। आलम यह था कि सुबह दस बजे के बाद दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


दोपहर दो बजे तक 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गर्मी अधिक होने के कारण बाजार भी सूने पड़े रहे। वहीं लू और गर्मी से बचने के लिए युवा और युवतियों ने सिर और मुंह पर कपड़ा बांधकर निकले। इसके अलावा अधिक गर्मी बढ़ने से युवाओं की टोलियों ने  नहर, स्वीमिंग पुल में नहाने का आनंद ले रहे हैं। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र शामली के निदेशक डॉ. पीके सिंह ने बताया कि रविवार से दिन घटना शुरू हो गया है। 27 जून तक गर्मी और बढे़गी। 27 जून के बाद प्री मानसून बारिश होगी। एक जुलाई को मानसून के आजाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें