फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी मेरिट के तीसरे दिन 40 विद्यार्थियों ने लिए प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरी मेरिट के तीसरे दिन 40 विद्यार्थियों ने लिए प्रवेश
विज्ञापन

शामली। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से स्नातक में प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए जारी दूसरी मेरिट कट ऑफ सूची के तीसरे दिन आरके कालेज में 26 और वीवी डिग्री कॉलेज में 14 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिए। आरके पीजी कॉलेज शामली के प्राचार्य डा. अरविंद कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को बीकॉम में छह, बीएससी कृषि में सात और बीएससी में 26 विद्यार्थियों के प्रवेश हुए। अब तक बीकॉम में 57, बीएससी कृषि में 60, बीएससी में 179 विद्यार्थियों के प्रवेश हो चुुके हैं। उधर, वीवी पीजी कॉलेज शामली के बीए के प्रवेश प्रभारी डा. प्रताप सरोहा ने बताया कि बृहस्पतिवार को बीए प्रथम वर्ष में 10 प्रवेश हुए। अब तक कुल 226 प्रवेश हो चुके हैं। बीकॉम के प्रवेश प्रभारी डा. वीके जैन ने बताया कि बीकॉम प्रथम वर्ष में बृहस्पतिवार को चार प्रवेश हुए। अब तक कुल 25 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें