शामली क्षेत्र के गांव खेड़ी बैरागी में आयोजित चिकित्सा कैंप में जांच करते चिकित्सक।
- फोटो : SHAMLI
छात्राओं की कोरोना संक्रमण की जांच की
बाबरी। गांव बाबरी के लाला इंद्रप्रकाश जनता इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप लगाकर छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों की कोरोना संक्रमण की जांच की। सभी की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। प्रधानाचार्य सतेंद्र त्यागी ने बताया कि कॉलेज में शिक्षण कार्य सुचारु रूप से चलाए जाने हेतु शामली स्वास्थ्य विभाग की नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा 162 छात्रों व 26 अध्यापकों का एंटीजन टेस्ट कराया गया। सभी छात्र व शिक्षकों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इस दौरान सुनील शर्मा, विकास कुमार, अखिलेश कुमार, देवेंद्र शर्मा, नकुल प्रसाद आदि अध्यापकों ने जांच टीम का सहयोग किया।