फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मुख्य मार्ग पर 40 कट, हादसों का खतरा

Sun, 19 Jan 2025 11:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
सिटी बिजलीघर के सामने बने अवैध कट से निकलता बाइक सवार। संवाद
विज्ञापन
शामली। शहर के बीच मुख्य मार्ग पर अवैध कट हादसों का सबब बन रहे हैं।
विज्ञापन

एक किलोमीटर में अवैध तरीके से बने लगभग 40 कट पर वाहन आपस में भिड़ने के साथ ही जाम का भी कारण बन रहे हैं। कैराना मार्ग स्थित शिव मंदिर गुलजारी वाला से वीवी इंटर कॉलेज स्थित नाले के पुल तक 20 से ज्यादा अवैध कट हैं। वहीं, कुड़ाना मोड़ तक भी लगभग इतने ही अवैध कट हैं। इन कटों से वाहन चालक अपनी सुविधा के अनुसार वाहन निकाल रहे हैं। उन्हें न नियमों की परवाह है और न ही अपनी और दूसरों की चिंता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें