फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 बूथों पर 37.41 प्रतिशत हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में सोमवार को 70 बूथों पर कोरोनारोधी टीकाकरण किया गया। इनमें कुड़ाना ब्लाक के पांच बूथों पर कोवैक्सीन का टीका लगाया गया। जबकि बाकी सभी बूथों पर कोविशील्ड वैक्सीन के टीके लगाए गए।
विज्ञापन

सभी बूथों पर 9200 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि 1714 लोगों को पहली डोज और 1728 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा है। इस तरह से जिले में कुल 3442 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगे हैं, जो लक्ष्य के सापेक्ष 37.41 प्रतिशत है। टीकाकरण में 255 वॉयल खर्च हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें