फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेटीएम का फर्जी अकाउंट बनाकर 35 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। महिला से ओटीपी नंबर पूछकर उसके नंबर से फर्जी पेटीएम अकाउंट एक युवक ने 35 हजार रुपये ठग लिए। महिला के पति ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ऊंचा गांव निवासी इंतजार ने बताया कि छह दिन पहले उसकी पत्नी के मोबाइल पर एक मेसेज आया। जिसके कुछ ही देर बाद एक युवक का फोन आया। उसकी पत्नी को बातों में उलझाकर उससे मेसेज में आया ओटीपी नंबर पूछ लिया। शनिवार को उसकी पत्नी के मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले युवक ने कहा कि वह मध्यप्रदेश का रहने वाला है। युवक ने उसकी पत्नी से कहा कि उसने धोखा करके अपने पेटीएम में मुझसे 35 हजार रुपये डलवा लिए। उसकी पत्नी ने कहा कि उसे तो पता ही नहीं कि पेटीएम क्या होता है। बाद में पता चला कि किसी ठग ने ओटीपी नंबर द्वारा उनके मोबाइल नंबर से पेटीएम एकाउंट बनाकर 35 हजार की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें