फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिला होम्योपैथिक कार्यालय का 35 प्रतिशत कार्य पूरा

विज्ञापन
शामली जिले के झाल गांव में  ढाई मंजिला निर्माणाधीन जिला होम्योपै​थिक चिकित्सा​धिकारी कार्यालय।
विज्ञापन
25 करोड़ रुपये की लागत से जिला होम्योपैथिक-आयुर्वेदिक, यूनानी एवं योग के संयुक्त अस्पताल की कवायद शुरू, शासन से बजट का इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
शामली। झाल गांव में प्रस्तावित भूमि में 25 करोड़ रुपये की लागत से 35 बैड का जिला होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक और यूनानी एवं योग का संयुक्त अस्पताल का निर्माण शुरू होगा। शासन से 31 मार्च 2026 तक बजट अवमुक्त होने का इंतजार है। दूसरी ओर छह बीघा भूमि में झाल गांव में जिला होम्योपैथिक कार्यालय का ढाई मंजिला कार्यालय युद्ध स्तर पर निर्माणाधीन है।
मेरठ-करनाल हाईवे में झाल गांव में जिला होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक, यूनानी एवं प्राकृतिक चिकित्सा और योग का संयुक्त अस्पताल बनाने के लिए छह बीघा भूमि प्रस्तावित है। 35 बैड का संयुक्त अस्पताल बनाने के लिए अप्रैल 2025 में शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। शासन से 25 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त होने का इंतजार किया जा रहा है। उम्मीद है कि 31 मार्च 2026 तक बजट राशि अवमुक्त हो जाएगी।
विज्ञापन

झाल गांव में दो करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से ढाई मंजिला जिला होम्योपैथिक कार्यालय का युद्ध स्तर पर निर्माण चल रहा है। प्रथम तल पर पांच कक्ष और बरामदा, दूसरी मंजिल पर दो कमरे, बरामदा, सभाकक्ष और शौचालय एवं पेशाबघर शामिल हैं। शासन की ओर से निर्माण एजेंसी नामित की गई है।
विज्ञापन

जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. विदुर शेखर का कहना है कि ढाई मंजिला जिला होम्योपैथिक कार्यालय का निर्माण अगस्त 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। निर्माण एजेंसी की ओर से कार्यालय निर्माण का 35 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि 26 लाख रुपये की लागत से बन रही होम्योपैथिक डिस्पेंसरी का निर्माण पूरा हो चुका है। तीन किलोवाट का बिजली कनेक्शन चालू होने के बाद यह डिस्पेंसरी बनते टाउन में हैंडओवर कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें