फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 बच्चे,1.5 लीटर दूध, 1 किलो दाल

Fri, 07 Oct 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
खोड़समा प्राइमरी स्कूल में साइकिलों से दूध लाते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चौसाना में एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश सरकार ने जिलाधिकारियों को मिड डे मील को अधिक साफ, स्वच्छ, बेहतर एवं पौष्टिक आहार के रूप में दूध, केले, खीर आदि समय पर देने के लिए आदेश दिए हैं। वही ऊन ब्लॉक के इंदिरा नगर (खोड़समा) स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रदेश सरकार की योजनाओं की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। 
विज्ञापन

स्कूल में में बच्चों को करीब एक साल से रोटियां नहीं मिल रही हैं। बच्चों को कीड़े पडे़ हुए आलू की सब्जी खानी पड़ रही है, वहां पर तैनात रसोई माता राकेश व        कविता का कहना है कि विद्यालय  में एक सप्ताह से गैस सिलेंडर नहीं है, जिससे बच्चों को सही तरीके से खाना नहीं मिल पा रहा है। ग्राम प्रधान ने करीब एक साल से विद्यालय में न तो आटा दिया है  और 35 बच्चों के खर्चे के लिए दो माह में केवल एक किलो दाल, 500 ग्राम तेल तथा सड़े हुए        आलू मिलते हैं। 
जबकि 35 बच्चों के लिए केवल 1.5 लीटर दूध ही मिलता है जिसको अध्यापक बच्चों से ही मंगवाते हैं। बच्चे चार किलोमीटर साइकिल लेकर खोड़समा गांव जाते हैं और दूध लेकर आते हैं। बच्चे सुबह आठ बजे जाते हैं और दूध लेकर वापस 11 बजे तक वापस लौटते हैं, जिससे बच्चों की स्कूल की पढ़ाई भी छूट जाती है। ग्राम प्रधान का कहना है कि जितना राशन मिल रहा है उसी से काम चलाना पडे़गा। 
विज्ञापन

उधर, बच्चों के अभिभावकों ने इस मामले में जांच करा कार्रवाई की मांग की है।

चौसाना में एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश सरकार ने जिलाधिकारियों को मिड डे मील को अधिक साफ, स्वच्छ, बेहतर एवं पौष्टिक आहार के रूप में दूध, केले, खीर आदि समय पर देने के लिए आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें