शामली। जिले में आठ नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 35 कोरोना मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया हैं। सक्रिय केस की संख्या घटकर 223 रह गई हैं।
जिले में लगातार कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार हो रहा है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि सोमवार को प्राप्त सैंपलों की जांच रिपोर्ट में शहर के अलग-अलग मोहल्लों में दो कोरोना संक्रमित मिले हैं। गांव अलीपुर में एक, लांक व जलालपुर में एक-एक कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा एंटीजन जांच में मेरठ और मुजफ्फरनगर निवासी दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। सीएमओ संजय अग्रवाल ने बताया कि जिले में 223 सक्रिय केस हैं जिनमें 206 होम आइसोलेशन और नौ मरीज कोविड एल-2 अस्पताल में भर्ती हैं।