ामली में पशु क्रूरता के मामले में पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : SHAMLI
ट्रक में ठूसकर भरे गए 34 मवेशी मुक्त कराए, पांच गिरफ्तार
शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान ट्रक में ठूसकर भरे गए 34 मवेशियों को मुक्त कराया, जिसमें एक मवेशी की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बुधवार सुबह शहर कोतवाली पुलिस कैराना रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी समय कैराना की तरफ से आए ट्रक को रोककर तलाशी ली तो उसमें 34 मवेशी ठूसकर भरे हुए थे, जिनमें एक मवेशी की दम घुटने से मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मवेशियों को मुक्त कराने के साथ ही ट्रक को कब्जे में ले लिया। इस दौरान साथ चल रही कार को भी कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मौके से शौकीन, निवासी गांव तावली थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर, अजीम, इमरान, उस्मान और सईद, निवासी गंगोह जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और फेस मास्क न लगाने पर महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।