फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 विद्यार्थियों को मिली छात्रवृत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
33 विद्यार्थियों को मिला छात्रवृत्ति
विज्ञापन

शामली। संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की कुल 50 शिकायतें आईं। इनमें एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। एडीएम अरविंद कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना में 45 चयनित छात्र-छात्राओं में 33 छात्रों को 36-36 हजार रुपये के छात्रवृत्ति के चेक वितरित किए।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर रोड सिसौली बस स्टैंड के सामने एक कॉलोनी निवासी देवेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह अरविंद, कृष्णपाल सहित नागरिकों ने संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम को शिकायत भेजकर अवगत कराया कि जब से कालोनी बसी है। कॉलोनी काटने वाले नागरिकों ने कालोनी का नक्शा दिखाते हुए प्लांट काटे थे, जब प्लाटों पर अपने घर बना कर रहना शुरू कर दिया है। कालोनी काटने वाले लोगों ने कालोनी की सुरक्षा हेतु बनाई गई चहारदीवारी तुड़वाकर रास्ता भी बेच दिया है। कालोनी में रहने वाले निवासियों को अब सुरक्षा हेतु खतरा होने लगा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना में राष्ट्रीय किसान पीजी कालेज के 45 चयनित छात्र- छात्राओं में 33 छात्रों को 36-36 हजार रुपये के छात्रवृत्ति के चेक एडीएम अरविंद कुमार सिंह ने वितरित किए। एडीएम अरविंद कुमार सिंह, एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव व एसडीएम संदीप कुमार द्वारा छात्रों को प्रदान किए। एसडीएम सदर संदीप सिंह ने बताया कि संपूूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की 50 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें