फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अकबरपुर सुन्हेटी में मंदिर की दुकानों को लेकर संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
- 12 लोग घायल, कई हिरासत में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। गांव अकबरपुर सुन्हेटी में मंदिर की दुकानों को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के करीब 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने कई को हिरासत में ले लिया है। दोनों पक्षों की ओर से अभी तक तहरीर नहीं दी गई।

गांव अकबरपुर सुन्हेटी में गांव स्थित मंदिर की दुकानों को लेकर दो पक्षों में काफी समय से विवाद चला आ रहा है। सोमवार रात करीब नौ बजे बबलू और आकाश पक्ष में मंदिर की दुकानों की रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को कैराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। पुलिस ने कई युवकों को हिरासत में ले लिया है। संघर्ष में एक पक्ष का बबलू, नीरज, एक अन्य नीरज, पदम, बृजपाल, मानेश, मिंटू व एक अन्य मिंटू तथा दूसरे पक्ष का आकाश, कौशल, विकास और साहब सिंह घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हुआ हैं। अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई हैं। तहरीर आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें