कैराना। जैसे-जैसे महाशिवरात्रि का पर्व नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे कांवड़िये भी कस्बे से गुजरने शुरू हो गए हैं। बोल बम, बम-बम के जयकारों के साथ शिवभक्त अपने गंतव्यों की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिवभक्त कांवड़ियों का आना प्रारंभ हो गया है। महाशिवरात्रि पर्व के चंद रोज शेष रह जाने के चलते कांवड़ियों की संख्या भी बढ़ने लगी है। कांवड़िये नगर के बीच से पानीपत-खटीमा राजमार्ग से होकर अपने गंतव्यों की ओर से प्रस्थान कर रहे हैं। इसी के साथ ही डाक कांवड़िये भी हरिद्वार के लिए जा रहे हैं। चार मार्च को महाशिवरात्रि पर कांवड़िये शिवालयों में आशुतोष का जलाभिषेक करेंगे।