फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून का राज स्थापित करने में पुलिस प्रतिबद्ध: नागर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैराना। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार नागर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बुधवार को कोतवाली परिसर में लोकसभा-2019 चुनाव के दृष्टिगत क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, व्यापारियों व गणमान्य लोगों के साथ में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र नागर ने कहा कि चुनाव एक लोकतांत्रिक पर्व है, जिसमें हमें स्वतंत्र एवं निडरता के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। चुनाव के दौरान यदि कोई भी व्यक्ति गड़बड़ी या फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। चेतावनी दी कि चुनाव के दौरान शराब फरोख्त का धंधा करने वाले भी बख्शे नहीं जाएंगे। क्षेत्रवासियों से उन्होंने पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने संवेदनशील एवं अति संवेदनशील बूथों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। बैठक में मुनफैद प्रधान बराला, दाऊद अली प्रधान अकबरपुर सुन्हेटी, मुंशाद चौहान प्रधान के पति दभेड़ीखुर्द, फरमान प्रधान अलीपुर, सुरेंद्र उर्फ सुंदर प्रधान जगनपुर, सत्तार हसन प्रधान के पति आर्यपुरी देहात, बसपा नेता हाजी साजिद अली, व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल गुप्ता, नंगलाराई के पूर्व प्रधान फरजंद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें