ग्रामीणों से कच्ची शराब नहीं पीने की अपील
झिंझाना। सहारनपुर व उत्तराखंड में जहरीली शराब से एक सौ से अधिक लोगों की मौत होने पर पुलिस प्रशासन ने शामली जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसपी अजय कुमार की तरफ से परचे का वितरण किया गया। एएसपी अजय प्रताप सिंह ने झिंझाना थाना प्रभारी ओपी चौधरी और पुलिस टीम को साथ लेकर क्षेत्र के बावरिया समाज के 12 गांवों में अवैध शराब के पीने से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी देते हुए परचे वितरित किए। साथ ही दीवारों पर परचे चस्पा किए गए। एएसपी ने लोगों को कच्ची और अवैध रूप से बिकने वाली शराब नहीं पीने की सलाह दी। ओपी चौधरी ने बताया की एएसपी के निर्देशन में सभी गांवों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।