बस स्टैंड पर अतिक्रमण हटवाया
थानाभवन। अतिक्रमण से घिरे शामली बस स्टैंड पर शनिवार को पुलिस ने सख्त दिखाई दी। पुलिस ने अभियान चलाकर यहां अतिक्रमण हटाया। साथ ही भविष्य में ऐसा करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। थाना प्रभारी संदीप बालियान के नेतृत्व में पुलिस दोपहर को शामली बस स्टैंड पहुंची। इस दौरान टीम ने सड़क पर खड़े ई-रिक्शा और ठेलीवालों को सड़क से हटाया। कहा कि यदि भविष्य में वह सड़क पर अतिक्रमण करेंगे तो उनके खिलाफ चालान व सीज की कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने बताया कि शामली बस स्टैंड कस्बे का मुख्य स्थान है, जहां से हर दिन हजारों की संख्या में लोग कस्बे से आते-जाते हैं। इसलिए अब पुलिस नियमित रूप से शामली बस स्टैंड पर निगरानी करेगी और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।