शामली। रविवार को नगरपालिका सभागार में महिला सहायता प्रकोष्ठ ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 18 पारिवारिक मामलों की सुनवाई की गई, लेकिन किसी मामले में में समझौता नहीं हो सका है। सीओ सिटी एके सिंह की मौजूदगी में ब्यूरो सदस्यों ने मामलों में सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास किए, लेकिन काफी जद्दोजहद के बाद किसी भी मामले में समझौता नहीं हो सका। इस अवसर पर मीनू तालियान, रीना गौतम, रामकुमार वर्मा, दीपशिखा, अजय चौधरी, बीना अग्रवाल, डॉक्टर राजेंद्र गोयल, इशरत जहां आदि मौजूद रहे।
कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
शामली। रविवार सुबह पानीपत से सहारनपुर कार जा रही थी। जब कार आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में गांव सिक्का में पहुंची तो घर के बाहर बाइक पर जाने के लिए युवक शाहरुख बैठा था। उसी समय कार ने टक्कर मारकर उसे गंभीर घायल कर दिया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। परिजनों ने पुलिस में चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।