फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रासेयो शिविर में शिविरार्थियों ने किया श्रमदान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। वीवी पीजी कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम एवं द्वितीय इकाई के शिविर के छठे दिन स्वयं सेवकों ने कॉलेज परिसर में श्रमदान किया गया। शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी डाक्टर भूपेन्द्र सिंह तथा डाक्टर मंजू मगन ने किया। रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने अपनी प्रतिभा दिखाई। डाक्टर मुकुट मोहन संगल ने शरीर को स्वस्थ रखने की जानकारी दी। उन्होंने एड्स पर चर्चा करते हुए इस बीमारी से बचाव के सुझाव दिए। उधर, आरके पीजी कालेज में डाक्टर आशीष कुमार ने स्वयं सेविकाओं को सामाजिक एवं बौद्धिक और वैश्विक चुनौतियों की जानकारी देते हुए उनसे निपटने एवं जीवन में सफल होने के टिप्स दिए। डाक्टर सत्येंद्र आर्य ले योग का जीवन में महत्व बताया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डाक्टर चंद्रबली पटेल, डाक्टर ओंकार सिंह, डाक्टर केपी सिंह, डाक्टर एमसी जैन, डाक्टर सौरभ पांडेय, शिवानी शर्मा, सुनील और लोकेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें