फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय की मांग पूरी न होने पर बोर्ड परीक्षा के बहिष्कार की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार भार्गव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डीएम अखिलेश सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। बताया कि वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी प्रदेश सरकार के बजट में मानदेय न मिलने पर निराश और क्षुब्ध है। प्रदेश कार्यकारिणी ने निर्णय लिया है कि यदि प्रदेश सरकार 11 फरवरी तक वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के संबंध में सुरक्षायुक्त सेवा नियमावली और मानदेय पर निर्णय नहीं लेती तो 12 फरवरी से संपूर्ण प्रदेश में परिषदीय परीक्षा 2019 का बहिष्कार किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री रामपाल सिंह जांगडा, प्रधानाचार्य महासभा के जिलाध्यक्ष देवेंद्रपाल राणा, राजेश शर्मा, श्रवण कुमार भार्गव, फूल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें