अतिक्रमण हटवाया
कैराना। प्रशासन ने पालिका की टीम के साथ नगर के मुख्य मार्ग पर एक बार फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। दुकानदारों ने खुद अतिक्रमण हटा लिया। प्रशासन ने अतिक्रमण पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की भी चेतावनी दी। बृहस्पतिवार को एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार कामेंद्र गुप्ता ने पालिका की टीम के साथ नगर के पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। शामली बस स्टैंड, कांधला तिराहा आदि पर जेसीबी चलवाए जाने से पहले ही अतिक्रमण करने वालों में अफरातफरी मच गई।