फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने पहुंची पालिका टीम का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कांधला। अतिक्रमण हटाने पहुंचे पालिका टीम को देखकर व्यापारी बिफर पड़े और हंगामा कर दिया। पालिका टीम और व्यापारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। पूूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान भी व्यापारियों के पक्ष में पहुंच गए। हंगामे के कारण पालिका टीम खाली हाथ लौट गई।
विज्ञापन

कस्बे में अतिक्रमण की समस्या से लोग परेशान हैं। अफसरों से भी इसकी शिकायत हो चुकी हैं। चार दिन पूर्व एसडीएम कैराना के निर्देश पर कस्बे में अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम शुरू हुई थी और अतिक्रमण हटाया गया था। इस दौरान खोखा व्यापारियों ने विरोध किया था। शुक्रवार को पालिका ने फिर से इन्हें अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी। शनिवार को पालिका टीम जेसीबी लेकर अतिक्रमण हटाने पहुुंच गई। टीम ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया तो व्यापारियों ने हंगामा कर दिया। पालिका कर्मियों से नोकझोंक हो गई। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान भी वहां पहुंच गए। उन्होंने पालिका टीम की कार्रवाई का विरोध किया। कहा कि पालिका प्रशासन जब इनकी रसीद काटता है तो यहां से क्यों हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पालिका की जोर जबर्दस्ती नहीं चलने दी जाएगी। बेवजह गरीबों को परेशान किया जा रहा है। चौहान ने साफ कह दिया कि यदि जोर जबरदस्ती से उन्हें यहां से हटाया तो वे यहीं धरना देकर बैठ जाएंगे। हंगामे के बीच अतिक्रमण हटाए बिना टीम लौट गई। बाद में व्यापारियों की बैठक में निर्णय हुआ कि इस संबंध में बुधवार को व्यापारी, पालिका और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक के बाद ही कोई रास्ता निकाला जाएगा। इस दौरान राकेश, शहजाद, शाहरुख, यामीन, अरशद, शहनवाज, अनिल, सुनील, भोला, अहसान, सचिन गोयल, ईश्वर दयाल कंसल, अमित, सुुलेमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें