कांधला। मोहल्ला रायजादगान में ताहिर का मकान है। उसके बेटे सोनू के अनुसार बृहस्पतिवार की रात परिवार के लोग अपने चाचा के आवास पर गए हुए थे। आधी रात को अचानक घर में आग लग गई। घर में रखा हजारों की कीमत का समान जल गया। मकान के अंदर से आग की लपटों को उठता देखकर मोहल्ले के लोगों ने उन्हें सूचना दी। काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया गया। पीड़ित ने प्रशासन से भी आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।