यमुना नदी का जलस्तर घटा
कैराना। बारिश रुकने पर हथिनीकुंड बैराज से पानी का दबाव कम होने के कारण 24 घंटे में यमुना नदी का जलस्तर एक मीटर घट कर 229.7 मीटर पर पहुंच गया। मंगलवार रात 2 बजे यमुना खतरे के निशान 231 मीटर पर पहुंच गई थी। यमुना के शांत होने से प्रशासन व ग्रामीणो ने राहत की सांस ली। ड्रेनेज विभाग के सहायक अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को हथिनीकुंड कंट्रोल रूम से दोपहर में 205.10 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।