फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ के हर मतदाता तक बनाएं संपर्क - पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
बूथ के हर मतदाता तक बनाएं संपर्क - पाठक
विज्ञापन

शामली। भाजपा की मतदाता संपर्क अभियान बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि बूथ के हर एक मतदाता तक संपर्क बनाएं, ताकि पार्टी को मजबूती प्रदान की जा सके।
शनिवार को शामली में मुंडेट रोड स्थित सेंटआरसी स्कूल में आयोजित बैठक के दौरान विजय बहादुर पाठक ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर पार्टी कार्यकर्ताओं को कार्य करना है। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओें के बारे में लोगों को जागरूक करें तथा बूथ के हर एक मतदाता तक संपर्क बनाया जाए। क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल ने कहा कि मतदाता संपर्क अभियान तभी सार्थक होगा, जब पार्टी के कार्यकर्ता बूथ के हर मतदाता तक अपनी पहुंच बनाएं। लोगों को बताएं कि भाजपा ने जनहित में कौन कौन से कार्य किए हैं। इस दौरान मतदाता संपर्क अभियान के मंडल प्रमुख गोविंद चौधरी, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा नेत्री मृगांका सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरवीर मलिक, जिलाध्यक्ष पवन तरार, जिला प्रभारी लज्जारानी गर्ग आदि ने भी विचार रखे। बैठक में डाक्टर रामजीलाल कश्यप, प्रसन्न चौधरी, सतेंद्र तोमर, पुनीत द्विवेदी, दामोदर सैनी, राजेंद्र सिंह मादलपुर, शशि अरोरा, एस-एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष घनश्याम पारचा, पूनम राणा, राजेश मलिक, सतबीर वर्मा, अशोक राणा, वीरेंद्र चौधरी, विशेष सरोहा, राजेश विस्तारक, सुनील बंसल, राजकुमार शर्मा, संजीव मलिक, अमित विश्वकर्मा, राजीव चेयरमैन, मीनू संगल, अरविंद संगल, नरेश, आशु नामदेव, राकेश गर्ग, सुधीर बनत आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री राजन बत्रा ने किया।
विज्ञापन

एससी-एसटी मोर्चा की जिला कार्यकारिणी गठित
शामली। भाजपा एससी-एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष घनश्याम पारचा ने जिला कार्यकारिणी का गठन कर लिया है। उसमें मुकेश कोरी, ब्रजेश वाल्मीकि, धर्मेंद्र बधेव और देवेंद्र धींगान को उपाध्यक्ष, दीपक कुमार चंद्रा व सुनील जाटव को महामंत्री, अनिल खटीक, होशियार सिंह, आकाश वाल्मीकि और विशाल सौदाई को मंत्री, डाक्टर ब्रजपाल कोषाध्यक्ष, गोवर्धन कोरी कार्यालय मंत्री तथा रवि गहलौत मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा नरेश वाल्मीकि, राजू पाहिवाल, अरविंद कुमार, जयभगवान जाटव, आशा सौदाई, इंद्रपाल, अमरपाल कोरी को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन

आज होगा आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ
शामली। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत का रविवार को गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा शुभारंभ करेंगे। इसके लिए रविवार को शामली कलक्ट्रेट सभाकक्ष में कार्यक्रम होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा योजना के शुभारंभ का सीधा प्रसारण भी प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें