फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरस्वती की विभागीय बौद्घिक प्रतियोगिताओं में शामली का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सहारनपुर में हुई सरस्वती स्कूलों की बौद्घिक प्रतियोगिताओं में शामली का दबदबा रहा। जिसमें छात्र-छात्राओं ने गीत, भाषण, वैदिक गणित आदि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर स्कूल और जनपद का नाम रोशन किया। कॉलेज पहुंचने पर सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध सरस्वती शिशु मंदिर स्कूलों की विभागीय बौद्घिक प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का आयोजन सहारनपुर के कमलादेवी सरस्वती शिशु मंदिर में हुई। जिसमें मंडल के तीनों जनपदों के स्कूलों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में शामली के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिसमें गीत प्रतियोगिता में शालिनी शर्मा, कला में संभव जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक प्रश्न मंच प्रतियोगिता में प्रीत पाराशर, प्रशांत बादल खोखर, अंताक्षरी, रामायण की चौपाईयों में राधिका, ध्रुव दीक्षित, पार्थ भारद्वाज ने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में श्रीमुखी ने द्वितीय स्थान व वैदिक गणित में राजश्री बालियान, रजत, तमन्ना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल लौटने पर प्रधानाचार्य संजय कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन कर पुरस्कृत किया। स्कूल प्रबंधक चंचल गोयल, अध्यक्ष चंद्रदेव, कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता, नरेंद्र संगल आदि ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे अब मुजफ्फरनगर के सरस्वती स्कूल केशवपुरी में होने वाली दो दिवसीय प्रांतीय स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान रविंद्र कुमार, शिवकुमार, सोमदत्त, रामकुमार, करुणकांत, रमा शर्मा, लक्ष्मी गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें