फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में सजे मंदिर, उदय तिथि के कारण आज रखेंगे व्रत

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सोमवार को मनाई जाने वाली श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मद्देनजर की तैयारियां पूरी हो गई हैं। शहर के मंदिरों को फूलों से सजा दिया गया।
विज्ञापन

रविवार को रोहिणी नक्षत्र और शाम के समय अष्टमी का संयोग बनने के कारण श्रद्धालुओं ने कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत रखा। शाम के समय शहर के श्री हनुुमानधाम, रेलवे रोड पर श्रीसत्यनारायण मंदिर, पंजाबी कालोनी स्थित रघुनाथ मंदिर, टंकी रोड माता वैष्णो देवी भैरव मंदिर, माजरा रोड स्थित भाकूवाला मंदिर, बुढ़ाना रोड बलभद्र मंदिर, बड़ा बाजार स्थित ठाकुर द्वारा मंदिर ,लक्ष्मी नारायण मंदिर, गांधी चौक मेें कुटी वाला मंदिर, कैराना रोड पर गुलजारी वाले शिव मंदिर में श्री राधा कृष्ण मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिर दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा अर्चना करके मनोकामनाएं मांगी। शहर के श्री हनुमान धाम में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में देर रात्रि 11 बजे पंडित प्रभु शंकर शास्त्री व धीरज मोहन शास्त्री ने श्री हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी को विधिविधान से पूजन कराया गया।
विज्ञापन

पूजन के बाद रात्रि 12 बजे चंद्रमा के दर्शन के बाद भगवान की आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। श्री हनुमान धाम के कोषाध्यक्ष जोगेंद्र पाल सेठी ने बताया कि सोमवार को उदय तिथि होने के कारण श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का व्रत ज्यादातर श्रद्धालु रखेंगे। श्री हनुमान धाम के सभी मंदिरों को फूलो से सजाया दिया गया है। बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से सजावट कर दी गई है। मंदिरों में भगवान को झूला झुलाने की भी उचित व्यवस्था की गई हैं, सोमवार को राधा-कृष्ण मंदिर में देर रात्रि 12 बजे विधि विधान से पूजन कराया जाएगा। भगवान की आरती के बाद भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया जाएगा। उधर जलालाबाद कस्बे में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में प्राचीन श्री राधा कृष्ण बोहरान मंदिर, श्री राधा-कृष्ण मंदिर मोती बाजार, ठाकुर द्वारा, पंजाबी सत्संग भवन, लुहारी गेट, प्राचीन देवी मंदिरों को लाइटों और फूलों से सजाया गया है। प्रत्येक मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर जागरण सोमवार रात को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें