फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत विद्यालय में मनाया संस्कृत दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। लांक गांव स्थित सनातन धर्म संस्कृत विद्यालय में रविवार को संस्कृत दिवस श्रावणी पूर्णिमा को मनाया गया। आचार्य संदीप कुमार शर्मा व प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने छात्रों को यज्ञोपवीत संस्कार कराया। संदीप कुमार ने सभी छात्रों को बताया कि जिस प्रकार रक्षाबंधन पर्व हमें एक सूत्र में बांधता है, उसी प्रकार संस्कृत दिवस भी संपूर्ण विश्व को एक सूत्र में बांधकर उसकी संस्कृति का संदेश देता है। इसी दिन से वेद पाठ का आरंभ होता है तथा इसी दिन से छात्र शास्त्रों के अध्ययन की शुरुआत करते है। इसलिए इस दिन को संस्कृत दिवस के रुप में मनाया जाता है। संचालन आचार्य संदीप कुमार ने किया। मुख्य अतिथि प्रबंधक रमेश दत्त शर्मा, संजीव कुमार, पद्मावती, राधा देवी, अध्यक्ष अमरीश शर्मा, धनंज्य, विक्रांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें