फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों और रोडवेज बसों में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। रक्षाबंधन पर ट्रेनों और रोडवेज बसों में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ के कारण हर मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। भीड़ का यह आलम था कि सवारियों को अपने बच्चों को खिड़कियों से सीट पर बैठाना पड़ा। कई लोगों को तो बस की छतों पर बैठकर सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार को दिन निकलते ही रोडवेज बस अड्डे पर सवारियां का आना शुरू हो गया था। रोडवेज बस जैसे ही अड्ड़े पर आती, सवारियों से भर जाती। सवारियों को बसों की छत पर सवार होकर जाना। भीड़ के कारण रोडवेज बस में बच्चों को बिठाना भारी हो गया। दिल्ली से सहारनपुर, पानीपत से मुजफ्फरनगर जाने वाली बसे रोडवेज बस अड्डे के बाहर ही रुक जाती और वहीं से सवारी लेकर गंतव्य के लिए रवाना हो जाती। मेेरठ-करनाल मार्ग पर भारी वाहनों का जाम रहने के कारण मेरठ से आने वाली रोडवेज बसों के चालकों ने सिंभालका गांव के पास ही सवारियों का उतारना शुरू कर दिया। सवारियों ने जब इसकी शिकायत एआरएम मनोज वाजपेयी से की गई तो उन्होंने मेेरठ रोड पर यातायात निरीक्षक को भेजकर रोडवेज बसों को बस अड्ड़े तक भिजवाने की व्यवस्था कराई। एआरएम ने बताया कि रक्षाबंधन पर सवारियों की भारी भीड़ रही है। जाम के कारण शामली के गुरुद्वारा तिराहे से शामली रोडवेज बस अड्डे तक आने में एक से दो घंटे तक रोडवेज बसों का समय लगा है। दिल्ली की ओर से आने वाली रोडवेज बसों को खेकड़ा, बागपत, बड़ौत, कांधला, थानाभवन, जलालाबाद, नानौता, रामपुर मनिहारान में सवारियों की भीड़ मिली। सहारनपुर परिक्षेत्र के आरएम मनोज पुंडीर ने बताया कि रक्षाबंधन पर सभी डिपो की बसों का संचालन किया गया है।

ट्रेनों में भी मची रही मारामारी
शामली। दिल्ली- शामली सहारनपुर रेलवे मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों में भी मारामारी मची रही। सहारनपुर से दिल्ली और दिल्ली से सहारनपुर के साथ साथ हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में भारी भीड़ रही। शामली रेलवे स्टेशन अधीक्षक सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार को भी रक्षाबंधन की भीड़ रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें