दुकानदारों ने मांग की
कैराना। नगर पालिका की गोल मार्किट में दुकानदारों ने दुकानों के बाहर अतिक्रमण कर खड़ी होने वाली गाड़ियों को हटवाने की मांग की। बृहस्पतिवार को गोल मार्केट में दुकान करने वाले आधा दर्जन से अधिक दुकानदार कोतवाली पहुंचे और पुलिस को बताया कि कुछ ड्राईवर उनकी दुकानों के बाहर गाड़ियां खड़ी करते हैं। इसके विरोध करने पर उनके साथ गाली-गलौज की जाती है तथा मारपीट पर उतारू हो जाते हैं, इससे उनके ग्राहकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की। उधर, किलागेट चौकी इंचार्ज एसआई अशोक कुमार ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ मौके पर गए थे। आरोपी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए थे।