फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा शुल्क और अभद्र व्यवहार को लेकर शिक्षकों का तीसरे दिन भी जारी रहा धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। डीआईओएस कार्यालय में सुविधा शुल्क मांगने और अधिकारी द्वारा अभद्र व्यवहार को लेकर शिक्षकों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। वहीं ग्राम संघर्ष समिति संयोजक सुनील पंवार ने भी गलत व्यवहार करने की निंदा करते हुए अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर शिक्षकों का विभिन्न मांगों को लेकर धरना जारी रहा। जिलाध्यक्ष विनेश त्यागी ने कहा कि पिछले तीन दिनों से डीआईओएस कार्यालय पर नहीं आई है। जिस कारण शिक्षक और छात्र कार्य कराने के लिए परेशान है। कार्यालय का बाबू शिक्षक और कर्मचारियों से फाइल आगे भेजने के लिए सुविधा शुल्क मांगता है। जब इसकी शिकायत उनसे की तो उन्होंने बाबू पर आरोप न लगाने की बात कहते हुए शिक्षकों से अभद्र व्यवहार करते हुए जाति विशेष शब्दों का प्रयोग किया है। रिटायर्ड शिक्षक आरपी शुक्ला ने कहा कि जब तक सभी सेवानिवृत्त शिक्षक कर्मचारियों की फाइल बिना सुविधा शुल्क आगे नहीं भेजी जाती और डीआईओएस द्वारा जाति विशेष शब्द वापस नहीं लिए जाते तब तक धरना जारी रहेगा। वहीं जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष योगेश राठी ने धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया। ग्राम संघर्ष समिति के संयोजक सुनील पंवार ने भी डीआईओएस द्वारा जिला मंत्री प्रविंद्र कुमार को कहे गए जाति विशेष शब्दों की कड़ी निंदा की। उन्होंने भी शिक्षकों का समर्थन दिया। इस दौरान डॉ. मनोज शर्मा, महेशचंद गुप्ता, विनेश, प्रमोद कोरी, रविंद्र सिंह, सहेंद्र, कपिल, पीतम सिंह, कपिल पंवार, बालगोविंद, सुरेश, नवाब सिंह, अनुराग प्रकाश यादव, आरपी शुक्ला, ब्रजराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें