ऊन। प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय अंबेहटा रिदान ने पॉलीथिन प्रयोग को रोकने के लिए रैली निकाली। जिसमें गांव वालों से पॉलीथिन का प्रयोग न करने का आग्रह किया गया। जागरूकता रैली से बताया गया कि पॉलीथिन बहुत ही खतरनाक है इसका प्रयोग बिल्कुल बंद करना होगा। इस दौरान मोहन लाल, सुनील कुमार, सन्नी कुमार, मनीष कांत राय, हरेंद्र पंवार, सुभाष चंद आदि मौजूद रहे।