थानाभवन। मोहम्मदपुर राई में हुई चोरी और कांवड़ यात्रा के दौरान क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस उपाधीक्षक अरविंद सिंह राठौर ने आम जनता के साथ बैठक की। सीओ ने कहा कि कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है। इस दौरान सभी व्यक्ति क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। साथ ही यात्रा वाले मार्गों पर मीट की दुकानें बंद रखे। इसके अलावा सीओ ने मोहम्मदपुर राई में हुई चोरी की घटना को लेकर भी लोगों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि जांच में सामने आया है कि चोरी से पहले एक महिला गांव में घूम रही है। यानी साफ है कि अपराधी किसी भी घटना से पहले मौके की रेकी करता है। इसलिए सभी ग्रामीण सावधान रहें। यदि उनके क्षेत्र में यदि कोई ऐसा व्यक्ति घूम रहा है तो इस संबंध में तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें। ताकि पुलिस समय से पहुंचकर ऐसी घटनाओं पर विराम लगा सके। इस मौके पर थानाध्यक्ष कृष्णकुमार, एसआई धर्मेंद्र सिंह, पवन सैनी, रविंद्र सैनी, सुशील कुमार त्यागी, चेयरमैन जलालाबाद अब्दुल गफ्फार, इंतजार अजीज, गौतम प्रधान, यशपाल, विपिन सैनी, मोहम्मद यूनुस, रजनीश सैनी आदि मौजूद रहे।