फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक पात्र गृहस्थी मिलेगी खाद्यान सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। तहसील मुख्यालय पर खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अंतर्गत पात्र परिवारों के राशन कार्डों को निर्गत और उनकी समस्या का निराकरण के लिए कैंप का आयोजन किया गया। आपूर्ति निरीक्षक संजय कुमार सक्सेना ने क्षेत्र के आए कार्डधारकों की समस्याएं सुनी और उनका निस्तारण कराया गया। आपूर्ति निरीक्षक ने कहा कि तहसील क्षेत्र में राशन डीलरों की मानमानी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक माह हर पात्र गृहस्थी को उनके हिस्से की खाद्य सामग्री वितरण की जाएगी। यदि खाद्यान्न सामग्री के वितरण में कोताही पाई गई, तो संबंधित राशन डीलरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आपूर्ति निरीक्षक ने कहा कि यदि किसी भी पात्र गृहस्थी को किसी प्रकार की समस्या हैं या फिर उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा है, तो वह उन्हें सीधे शिकायत करें, उनकी समस्या का समधान कराया जाएगा। बताया कि अगस्त माह तक कैंप आयोजित कर कार्डधारकों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें