फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों के ज्यादा आवंटन पर व्यापारियों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानों के ज्यादा आवंटन पर व्यापारियों में रोष
विज्ञापन

शामली।
नवीन मंडी स्थल के व्यापारियों ने बीते चुनावों की अपेक्षा ज्यादा दुकानें निर्वाचन प्रक्रिया के लिए आवंटित करने पर नाराजगी जताई है। व्यापारियों का कहना है कि ज्यादा दुकानें आवंटन होने से व्यापार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को नवीन मंडी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भैंसवाल रोड स्थित गुड़ मंडी में बैठक की। इस दौरान उन्होंने बताया कि पूर्व के चुनावों में स्ट्रांग रूम और फोर्स के ठहराव, कंट्रोल रूम आदि की व्यवस्था के लिए 15 दुकानों का आवंटन किया जाता था, लेकिन इस बार प्रशासन ने 43 दुकानों का आवंटन कर लिया है। मंडी में गुड़ व्यापारियों को इस वजह से परेशानी हो रही है तथा व्यापार प्रभावित हो रहा है। इसके बाद मंडी सचिव विश्वेंद्र कुमार व्यापारियों के बीच पहुंचे, तो उनसे भी व्यापारियों ने कहा कि पूर्व की भांति ही दुकानों का आवंटन कराया जाए। इस दौरान राजेश कुमार संगल, दिनेश जैन, सुनील कुच्छल, अशोक जैन, राजकुमार बोबी, पवन संगल, रजनीश आदि मौजूद रहे। उधर, मंडी सचिव विश्वेंद्र कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर ही इस बार ज्यादा दुकानों का आवंटन किया गया है। उधर, जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि पूर्व में सिर्फ ईवीएम मशीनें ही स्ट्रांग रूम में रखी जाती थीं, लेकिन इस बार कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में ईवीएम के साथ वीवी पैट का भी इस्तेमाल होना है। इस कारण दोनों मशीनों को सुरक्षित रखवाने के लिए पर्याप्त स्थान की जरूरत को ध्यान में रखते हुए ही ज्यादा दुकानों का आवंटन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें