फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताऊ-भतीजे की बाइक में ट्रक चालक ने टक्कर मारी, भतीजे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

रामड़ा तिराहे बाईपास पर खेत से लौट रहे ताऊ-भतीजे की बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में भतीजे की मौके पर मौत हो गई, जबकि ताऊ को गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

रविवार शाम साढ़े सात बजे मोहल्ला अफगानान निवासी हैदर (13) अपने ताऊ नवाब खान के साथ बाइक से ट्राली में अनाज भरवा कर वापस आ रहा था। नवाब खान बाइक चला रहा था। बाईपास रामड़ा चौराहे पर तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से हैदर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नवाब खान घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक सड़क किनारे पलट गया। सूचना पर पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। साथ ही घायल नवाब खान को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें