कैराना। बृहस्पतिवार को कुख्यात फुरकान और उसकी पत्नी रेशमा निवासी मोहल्ला आलकलां हाल निवासी आर्यपुरी देहात कैराना को मुजफ्फरनगर से कड़ी सुरक्षा के बीच कैराना अदालत में पेशी पर लाया गया। फुरकान पर रंगदारी मांगने और धमकी देने तथा उसकी पत्नी रेशमा पर षडयंत्र रचने का आरोप है। इसके लिए कोतवाली पुलिस कोर्ट परिसर में तैनात रही। दोपहर में दंपति की कोर्ट में पेशी हुई, जिसके बाद उन्हें सुरक्षा के बीच दोबारा जेल भेज दिया गया।