फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की बैठक का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सीएचसी पर प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें डाक्टरों ने अपनी समस्याएं रखी। इस दौरान लखनऊ में 29 अप्रैल को होने वाली बैठक में सभी समस्याएं रखने पर मंथन हुआ। शाखा सचिव डाक्टर जगमोहन ने कहा कि सभी डाक्टर अपने-अपने मूल्यांकन अतिशीघ्र जमा करा दें, ताकि उनकी एसीआर समय पर भेजी जा सके और उनको इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि किसी किसी प्रकार की भी कोई समस्या हो तो उसे बेहिचक संघ के सामने रखें ताकि उस समस्या का निराकरण कराया जा सके। डाक्टर अनुपम सक्सेना ने कहा कि अब एनपीए फिक्स हो गया है और तनख्वाह बढ़ने के साथ-साथ अब यह ओर कम होता चला जाएगा। इसलिए 29 अप्रैल को लखनऊ में होने वाली बैठक में इस मुद्दे को उठाकर इस पर चर्चा की जाए। डाक्टर अनिल कुमार ने कहा कि एचआरए के निर्धारण में समरुपता नहीं बरती गई। डाक्टर प्रिंस ने कहा कि नवनियुक्त चिकित्सकों को मिलने वाले सभी सुविधाएं जल्दी मिले। बैठक की अध्यक्षता डाक्टर वीपी सिंह तथा संचालन डाक्टर जगमोहन ने किया। इस दौरान डाक्टर वीपी सिंह, डाक्टर अनुपम सक्सेना, डाक्टर चंदन पांडेय, डाक्टर सुशील कुमार, डाक्टर अनिल कुमार, डाक्टर सलीम , डाक्टर भानु प्रकाश, डाक्टर केपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें