एमए की मौखिक परीक्षा 28 से शुरू
जलालाबाद। एल्पाइन कॉलेज ऑफ एजूकेशन के प्राचार्य अमितेश कुमार शर्मा ने बताया कि एमए की मौखिक परीक्षा 28 अप्रैल से प्रारंभ होगी। उन्होंने बताया कि कॉलेज के सभी एमए द्वितीय वर्ष के व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं की समाजशास्त्र की मौखिक परीक्षा 28 अप्रैल, अंग्रेजी की 29 अप्रैल को राजकीय विजय सिंह राजकीय कॉलेज कैराना में होगी। वहीं, दर्शनशास्त्र विषय की 29 अप्रैल को मेरठ कॉलेज मेरठ में होगी। हिंदी की एक मई, राजनीतिक विज्ञान की चार मई को वीवी पीजी कॉलेज शामली में होगी। उन्होंने सभी से परीक्षा के समय छात्र-छात्राओं को द्वितीय वर्ष का प्रवेश पत्र व प्रथम वर्ष की अंकतालिका लेकर पहुंचने की अपील की।