बैठक में विचार विमर्श किया
शामली।
नगरपालिका सभागार में विनोद कुमार व श्रवण कश्यप के आह्वान पर हुई बैठक में समाज के उत्थान को लेकर चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी सप्ताहों में सभा का आयोजन किया जाएगा। समाज के राष्ट्रीय नेताओं को क्षेत्र में बुलाते हुए चिंतन शिविर का आयोजन कर कश्यप समाज को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने लोगों को बताया कि शिविर मई या जून में शुरू होगा। सभा की अध्यक्षता लक्ष्मी चंद व संचालन राममेहर कश्यप ने किया। इस दौरान डाक्टर रामलाल, चंद्रपाल कुड़ाना, अशोक, लोकेश, नीटू, शोकेंद्र, इंद्रपाल, सत्यपाल, सतेंद्र, कंवरपाल, विकास, अमरीश, राजेश, हंस, पवन, भोपाल, जयपाल, संजय, चतर सिंह आदि मौजूद रहे।