कैराना। शुक्रवार को बार एसोसिएशन के सभागार कक्ष में अध्यक्ष खड़क सिंह चौहान की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बेंच की मांग को लेकर संघर्ष समिति के आह्वान पर शुक्रवार को न्यायिक कार्य विरत रखने का निर्णय लिया गया। इसके बाद सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। बैठक का संचालन महासचिव संजय कश्यप ने किया।