फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया गन्ना मूल्य भुगतान तेजी से करने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

जिले में जिन किसानों के बेसिक कोटा एवं कैलेंडर पर्चियां समाप्त हो गई हैं, उनके खेतों में खड़ी गन्ने की फसल का सर्वेक्षण एक अप्रैल से दस अप्रैल तक चलेगा। वहीं, जिला गन्ना अधिकारी ने शुगर मिल प्रबंधनों से कहा है कि बकाया गन्ना मूल्य भुगतान तेजी से कराया जाए।
विज्ञापन

बुधवार को शामली चीनी मिल के सभाकक्ष में जिला गन्ना अधिकारी डाक्टर अनिल भारती की मौजूदगी में चीनी मिलों के प्रतिनिधि, गन्ना विकास परिषद एवं सहकारी समितियों के सभापतियों की बैठक हुई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि जिन गन्ना किसानों का बेसिक कोटा एवं कलेंडर पर्चियां समाप्त हो गई हैं, उनके गन्ने की समयांतर्गत आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए एक अप्रैैल से 10 अप्रैल तक सर्वे किया जाएगा। बैठक में जिला गन्ना अधिकारी अनिल भारती ने कहा कि वर्तमान समय में बसंत कालीन गन्ना बुवाई का समय चल रहा है। ऐसे में समस्त किसान जिनके पास अस्वीकृत प्रजाति का गन्ना है उसे समाप्त कर स्वीकृत प्रजाति के गन्ने की बुवाई करें। क्योंकि अस्वीकृत प्रजाति का गन्ना उत्पादन से किसानों को आर्थिक हानि होती है, तो गन्ना आपूर्ति करने में असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। जिला गन्ना अधिकरी ने समस्त ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षकों को निर्देश दिए कि जिन किसानों के पास अस्वीकृत प्रजाति का गन्ना है, उन्हें चिह्नित करके स्वीकृत प्रजाति के गन्ने का बीज उपलब्ध कराया जाए। वहीं, जिला गन्ना अधिकारी ने जिले की तीनों चीनी मिलों के प्रबंधन को निर्देश दिया कि बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान तेजी से कराया जाए। बैठक में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, समस्त सचिव, सहकारी गन्ना विकास समितियां, चीनी मिल के महाप्रबंधक (गन्ना) एवं समस्त अध्यक्ष, गन्ना विकास परिषद एवं सहकारी गन्ना विकास समिति शामली के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें