भारत मुक्ति मोर्चा की बैठक
शामली । भारत मुक्ति मोर्चा की शुक्रवार को अंबेडकर छात्रावास ब्लाक रोड पर बैठक आयोजित हुई। जिसमें महाराष्ट्र के भीमाकोरे गांव में एक जनवरी को क्रांति शौर्य दिवस मना रहे लोगों पर आरएसएस द्वारा किए हमले का कड़ा विरोध किया। जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने बताया कि हमले में एक व्यक्ति की मौत और 50 वाहनों में आग लगा दी गई थी। जिसके बाद भी सभी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए सरकार ने आज तक कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि अगर महाराष्ट्र सरकार जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नही कराती है तो 550 जनपदों में 25 जनवरी को एक दिवसीय रैली और धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद शामली में रैली गुरु रविदास मंदिर से लेकर कलक्ट्रेट तक निकालते हुए प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान बाबूराम, बहादुर सिंह, अश्वनी, इंद्रजीत, राजेश कुमार, अरविंद, रणबीरी, आशुतोष, प्रियांक, सहदेव, रोबिन आदि मौजूद रहे।