बच्चों ने प्रतियोगिता में दिखाया ज्ञान
शामली। सर्वोदय कान्वेंट स्कूूल कसेेरवा में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत नेशनल इलेक्शन क्विज विषय पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित कराई। जिसमें बच्चों से चुनाव संबंधी प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए अपना ज्ञान दिखाया। जिसमें हेमंत देशवाल ने प्रथम, आशू निर्वाल ने द्वितीय व शिवम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य सतेंद्र सिंह ने सभी विजेताओं को सम्मानित करते हुए उन्हें मतदान का महत्व समझाया। इस दौरान नेहा देशवाल, स्वाति, मोनिका, ज्योति, दीप्ति, अन्नु शर्मा, शिवानी, संगीता, प्रियंका, विकास कुमार, मनोज कुमार, कपिल कुमार, कोमल, चांदनी आदि मौजूद रहे।