शामली। थानाभवन ब्लाक की ग्राम संगठन बुक महिला समूह के प्रशिक्षण के चौथे दिन राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के स्वत: रोजगार के उपायुक्त संजय कुमार ने कहा कि समूह को जीवित रखने के लिए विश्वास की आवश्यकता होती है। विश्वास पारदर्शिता से बनता हैं। बुक कीपिंग क्यों आवश्यक है? इस संबंध में विस्तार से बताया। पारदर्शिता के लिए समूह के सभी लेन देन का लेखाजोखा रखना आवश्यक होता है। इसीलिए बुक कीपर की महती भूमिका होती है। इस मौके पर बीआरपी संगीता, मोनिका ने पासबुक भरने का तरीका बताया। थानाभवन पीआरपी श्रीनिवास ने ग्राम संगठन महिला समूह को ब्याज की गणना करना बताया। योजना के जिला मिशन प्रबंधक दलगंजन सिंह ने बुक कीपिंग करते समय बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी।