शामली। परिवहन विभाग की ओर से यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जादूगर वी सम्राट ने नगर के कैराना बस अड्डे पर जादू दिखाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। खाली हाथ से नोट निकालने और कई रुमालों के एक साथ जुड़ने के करतब से लोगों को चकित कर दिया। उन्होंने कहा कि सड़क पर दुपहिया वाहन हेलमेट लगाकर चलाए। यह पुलिस का बंधन नहीं है, बल्कि परिवार के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। क्योंकि जब हम बाहर जाते है तो हमारे घर पर कोई इंतजार करता है। इसके अलावा कार आदि में सीट बेल्ट जरूर लगाएं। इस दौरान एआरटीओ मुंशीलाल, सीओ सिटी एके सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।