सिलाई केंद्र का शुभारंभ
कैराना। सोमवार को दभेडीखुर्द की महिला ग्राम प्रधान मोहसिना ने गांव में महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर बने के उद्देश्य से एक सिलाई-बुनाई केंद्र का शुभारंभ प्रांतीय मंत्री शिक्षा मित्र संघ चौधरी मुंशाद अली चौहान ने किया। केंद्र में फिलहाल 15 मशीनें लगाई गई हैं। ग्राम प्रधान मोहसिना ने बताया कि गांव में युवतियों व महिलाओं को रोजगार के साथ-साथ सशक्त बनाने तथा आत्मनिर्भर के लिए यह कदम उठाया गया है। इसमें निशुल्क सिलाई और बुनाई का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इस अवसर पर मौलवी इम्दादुल्लाह नदवी, इस्लाम मियां, जमील, हाजी इस्हाक, जबरदीन, अली हसन, महेंद्र, रफीक, अरशद, शबनम, नगमा, आसमा, शहजादी, सब्बो, हिना, सहिदा, मुन्नी आदि मौजूद रहें।