जलालाबाद। नगर पंचायत अध्यक्ष चौधरी अब्दुल गफ्फार से मिलकर सफाई कर्मचारियों ने मुलाकात की। कर्मचारियों ने सर्दी में नगर पंचायत क ी ओर से मिलने वाली सरकारी वर्दी, जूते, काम करने वाले दस्ताना देने की मांग की। चेयरमैन ने जल्द ही कर्मचारियों को सर्दी से बचाव का सामान देने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रमोद, राधा, शिवकुमार, गोविंद, बबीता, तारा आदि मौजूद रहे।